आरीफ हुसैन, चन्द्रशेखर आजाद नगर सयुक्तं राष्ट्रसघं (UNO) द्वारा 13 सितम्बंर 2007 को घोषित आदिवासी अधिकार दिवस की 13वी वर्षगांठ पर जय आदिवासी युवा शक्ति-सगंठन (जयस)-भाबरा ने थाना प्रभारी चन्द्रशेखर आजाद नगर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा। जिसमे मांग की गई कि अनुसुचित एरिया मे पाचवी अनुसुचि का अमलीकरण किया जाए तथा आदिवासी संस्कृति को प्रभावित करने वाले तत्वो पर रोक लगाई जाए। साथ ही आदिवासी के हक अधिकार को सुरक्षित रखा जाए। जिससे देश के मुल निवासी समाज का उत्थान हो सके। ईसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, आदि की मुलभुत सुविधाएं समाज को मिले। जयस-भाबरा (B. P. M.M)के राष्ट्रय महासचिव रविन्द्र वाखला, भारत हिहोर, अजय बामनिया, दलसिह वसुनिया, राघुसिह अवासिया उपस्थित थे। Post navigation नीट परीक्षा के लिए शासन स्तर पर विद्यार्थियों को इन्दौर के लिए तीन बसों से किया रवाना पूर्व विधायक डावर ने सेवा सप्ताह का किया शुभारंभ, बस स्टैंड से शुरू हुआ सफाई अभियान