आरीफ हुसैन, चंद्रशेखऱ आजाद नगर

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 17 सितम्बर को 70वें जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश अनुसार मध्यप्रदेश में भी “सेवा सप्ताह ” के रूप में मनाया जाना है। और पूरे सप्ताह के लिए विभिन्न सेवा कार्य संगठन स्तर से किए जाने है। सेवा सप्ताह का शुभारम्भ चंद्रशेखऱ आजाद नगर मण्डल (भाबरा) में बस स्टैंड स्थित आजाद ग्राउंड पर स्वच्छता अभियान के साथ किया गया।

इस अवसर पर मौजूद

भाजपा के जिलाध्यक्ष वकिलसिंह ठकराल, पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर , मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र डावर , महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निधि बैस , मण्डल अध्यक्ष मनीष शुक्ला महामंत्री हुजैफा असद, उपसध्यक्ष सुरेशचंद्र माहेश्वरी , मंत्री विजय जैन व कोशाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताबन्धु सम्मिलित हुए और आजाद ग्राउंड स्थित आज़ाद प्रतिमा के सामने बगीचे में साफ सफाई की । सेवा सप्ताह के तहत 20 सितम्बर तक नियमित सेवा कार्य मण्डल स्तर पर भी किए जाने है जिसमे 15 सितम्बर को जरूरतमंद लोगों को चश्में वितरण आंखों की जांच कर अस्पताल परिसर में किया जाना है । 17 सितम्बर को प्रधानमंत्रीजी के जन्म दिवस के अवसर पर कोविड सेंटर व अस्पताल में फल वितरण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मास्क वितरण , गरीब बस्ती में जरूरतमंद लोगों को राशन भी वितरण किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *