सलमान शैख@ झाबुआ Live आज फिर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। अबकी बार पेटलावद पुलिस ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन चोरी करने वाले बदमाशो को पकड़ा है। टीआई संजय रावत ने बताया ग्राम रामगढ की शासकीय उचित मूल्य की दुकान में विगत 26 जनवरी की रात्रि में अज्ञात चोरो के द्वारा गेहु, चावल व शक्कर चोरी कर ले गये थे, जिसकी रिपोर्ट सेल्स मेन हरचन्द पिता हेमराज गरवाल के द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध की गई। आरोपी की पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी बीच मुखबीर द्वारा सूचना दी गई ग्राम रामगढ के महेश पिता रामा गामड, अनिल पिता बाबु डामर, किशन पिता बिछुडा डामर निवासी रामगढ के होकर शासकीय उचित मूल्य की दुकान रामगढ के चोरी गये गेहू, चावल व शक्कर बेचने के लिए जा रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने बदमाशो को घेराबन्दी कर मय चोरी का माल सहित पकडा जो पूछताछ करने पर सोसायटी से चुराना कबुल किया। पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से 9 क्विंटल गेहू, 1 क्विंटल चावल व 10 किलो शक्कर जिसको कुल कीमत 20 हजार रूपयें है को बरामद किया। इस पूरी कार्यवाही में टीआई संजय रावत सहित उप निरीक्षक लोकेन्द्रसिंह चौधरी, सउनि रामहेत भारती, आरक्षक दंगल, नानुराम, शिवभानु की अहम भूमिका रही। Post navigation अपने कार्यों में उदासीनता बरतना पेटलावद सीएमओ को पड़ा भारी; हुए निलंबित वर्षो से जमे विवादास्पद प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद की होगी झाबुआ जिले से रवानगी, आदेश जारी