रायपुरिया लवेश स्वर्णकार

रायपुरिया में कोरोना के मरीज लगातार सामने आ रहे है कोरोना अब रायपुरिया में पैर पसार रहा है 2 दिन पहले एक साथ 7 कोरोना पाजेटिव मरीज सामने आए थे ।दरअसल ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर पृथ्वीपाल जी के अनुसार आज फिर 4 नए लोगो की कोरोना पाजेटिव रिपोर्ट उन्हें प्राप्त हुई है ऐसे में अब रायपुरिया में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है लिहाजा अब इसके सक्रमण की रोकथाम के लिए स्थानीय ग्रामीणों को ही व्यापारियों के साथ मिलकर कोई ठोस निर्णय लेना होगा क्योंकि जिस तरह कोरोना के मरीजो की संख्या बढ़ रही उससे गांव की स्थिति बिगड़ भी सकती है । प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 4 पाजेटिव मिले जिनमे से जो 2 मरीज सामने आए है वह पेटलावद रोड स्थित सागड़िया नाका इलाके के आसपास के है । तथा 2 की स्थति स्पष्ट नही हो रही है चुकी रिकार्ड के अनुसार इन 2 मरीजो को रायपुरिया का बताया गया है लेकिन चर्चाओ के अनुसार यह 2 मरीज रतलाम जिले के बिरमावल के है और अभी यह भी स्पष्ट नही हो पाया है कि यह 2 मरीज अभी कहा है प्राप्त रिपोर्ट में इन 2 मरीजो के नाम के आगे बिरमावल रायपुरिया तह पेटलावद जिला झाबुआ लिखा होने से यह 2 मरीज अस्पष्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *