जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाले गए जुलूस से गांव में उत्साह देखने को मिला। जुलूस की शुरुआत जामा मस्जिद से हुई। डीजे पर धार्मिक नात बज रही थी। जुलूस का स्वागत प्राचीन श्री राम मंदिर समिति, वाणी समाज के अध्यक्ष ने किया। सभी ने मुस्लिम समाजजनों पर फूल बरसाए। राम मंदिर, बड़ चौक, बस स्टैंड, गांधी चौराहे से होते हुए जुलूस निकला। नानपुर थाना प्रभारी राजेश डावर पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभाल रहे थे। Post navigation उपचार से संतुष्ट नहीं हुआ पुलिस जवान, डॉक्टर ने दूसरे पुलिस जवान को बुलाया तो हुई हाथापाई नम आंखों से दी बप्पा को विदाई, गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे से गूंजा नानपुर