नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- नानपुर नगर में विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल इकाई नानपुर भव्य शोभायात्रा चल समारोह रविवार दोपहर 1 बजे से कलिका मंदिर प्रांगण से निकाली जाएगी। राम जन्मोत्सव पर रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र अखाडा. ढोल-ताशे, डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा चल समारोह नानपुर के सभी मार्गो से निकाली जाएगी। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने धर्मावलंबियों से आव्हान किया कि वे अपने प्रतिष्ठान बंद रख शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाए। Post navigation विश्व हिन्दू परिषद ने विशाल वाहन रैली निकाली, नारों से गूंजा शहर 31 मार्च को धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव