ALIRAJPUR LIVE के लिए पियुष चन्देल की रिपोर्ट– विश्व हिन्दू परिषद की आलीराजपुर ईकाई द्वारा आज नवरात्रि के पावन पर्व पर समस्त हिन्दू समाज को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। विहिप के नगर अध्यक्ष संजय पंवार ने बताया कि वाहन रैली बस स्टैण्ड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से नगर के विभिन्न मार्गों मे होते हुए पंचेश्वर मंदिर पर समाप्त हुई। विहिप के विशेष आव्हान पर इस वाहन रैली में विभिन्न समाज के पुरुषों के साथ साथ भारी संख्या में मात्रशक्ति भी सम्मिलित रही। साथ ही हिन्दू समाज के नवयुवकों एवं नवयुवतियों ने भी अपने वाहनों के साथ रैली मे हिस्सा लिया तथा बडे उत्साहके साथ भगवा ध्वज फहराते हुए श्री राम का जय जय कार किया। रैली का विशेष आकर्षण यह था की इसमें शामिल सभी पुरुषों ने भगवा साफा और मात्रशक्ति ने गुलाबी साफा अपने सिर पर धारण किया हुआ था। रैली के सफल आयोजन में विहिप के आलीराजपुर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह मोर्य, रामनारायण माली, राजेश जे. वाघेला, उमेश वर्मा, निरंजन मेहता, अजय पंवार, सुधांशु चन्देल, जयश्री गेहलोत, नीरजा चन्देल, संध्या तंवर आदि का विशेष सहयोग रहा। Post navigation फ्लोराइड प्रभावित इलाकों में जन जागरुकता-दंत परीक्षण शिविर लगाए राम जन्मोत्सव पर नगर में निकलेगी विशाल शोभायात्रा