बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट :- आंबुआ के गांधी आश्रम चौराहा स्थित हनुमान जी मंदिर पर 31 मार्च को हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा मंदिर के महंत चंद्रेश्वरजी भारती महाराज ने बताया कि इस वर्ष हनुमान जयंती के पावन पर्व पर एक विशाल 101 कलश लेकर चल समारोह निकलेगा एवं दोपहर में महाआरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जावेगा। इसके लिए हनुमान मंदिर समिति आंबुआ ने पूरी तैयारी कर ली है | 31 मार्च शनिवार को प्रातः 9 बजे हवन किया जावेगा | एवं 11 बजे चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला जाएगा | इसके पश्चात दोपहर एक बजे महा आरती कर महाप्रसादी वितरण की जाएगी जिसका लाभ आंबुआ बोरझाड सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के वनवासी भाई भक्त लोग लाभ लेंगे। Post navigation राम जन्मोत्सव पर नगर में निकलेगी विशाल शोभायात्रा मवेशी-हाट बैठक पंचायत नीलामी ठेका 10 लाख 54 हजार 500 रूपये मे हुआ