डॉ. एस. खान, उमरकोट जय रे बाबारी रामदेव पीर नो नाम सत्य जय बाबा री का जयकारा सोमवार भादवि बीज पर गूंजा। वीर रामदेव जी महाराज की जयंती पर सोमवार को मंदिर प्रांगण से होते हुए संपूर्ण ग्राम में भगवान राम देवजी की बेल गाड़ी से शोभा यात्रा निकली। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा श्री फल पुष्प अर्पण किए। गुलाल एवं ढोल बजाते हुए सांस्कृतिक नृत्य करते हुए सम्पूर्ण ग्राम का भ्रमण किया गया। उपस्थित महिला बच्चे पुरुषों ने स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम की जानकारी मंदिर सेवक भूरालाल राठौड़ के पुत्र मनोज राठौड़ ने दी। Post navigation स्कूली विद्यार्थियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने निकाली तिरंगा यात्रा नवरात्रि की आखिरी रात महिला और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में किया गरबा