बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी से दिनांक 16 अगस्त को अल सुबह रामदेवरा के लिए 5 तूफान गाड़ी के साथ करीब 25 मोटरसाइकिल के साथ करीब 151 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। सभी श्रद्धालुओं का गांव के माँ चामुंडा माता मंदिर पर सभी श्रद्धालुओं द्वारा माता जी का आशीर्वाद लिया जिसके बाद जनपद रामा उपाध्यक्ष पति रमेश डामोर, श्यामलाल पंचाल, राजू पंचाल, गोलू गौड़,राजेन्द्र गौड़, उपसरपंच पति बाबूसिंह डामोर,शंकर राठौड़,दिनेश पारगी,अर्पित भूरिया, पिंटू डावर,सूर्या टांक, शंकर डामोर, रेमसिंग डामोर,लोकेंद्र टांक, भुरू गुर्जर ,गणपत राठौड़, संजय टांक एवं समस्त ग्रामीणजन ने सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद दे कर सकुशल जाने की कामना के साथ सभी श्रद्धालुओं को रवाना किया। Post navigation जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण, सरपंच ने फहराया ध्वज, स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी ग्रामसभा में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी