विपुल पांचाल@ झाबुआ Live रापी लगाकर लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाली गैंग के मुख्य सरगने अकरम पिता कलसिंह वाखला निवासी माछलिया को झाबुआ पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस बदमाश के कई जगह आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। इससे जब पुलिस ने पुछताछ की तो उन्होंने एमपी के कई जिलों सहित अन्य राज्यो में लूट व डकैती की वारदात करना कबूल किया। गैंग के 7 सदस्य पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में है। Post navigation ई-पास के लिये मोटी रकम वसूलने वाले ऑनलाइन सेंटर संचालक हो जाए सावधान!!, होगी कड़ी कार्यवाही; आदेश जारी .. कोरोना वायरस के चलते मुस्लिम समाज ने ईद का पर्व सादगी के साथ मनाने का लिया फैसला