झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट 26 जनवरी 2017 की रात को अब्दुल खालिक अपनी गाड़ी महिंद्रा पिक एमपी 09 जीजी 057 में मुर्गिया लेकर गुजरात की ओर जा रहा था तभी रात में कल्याणपुर खुटिया रोड पर रापी लगे होने से गाड़ी पंक्चर हो गई जिसे चार व्यक्तियों द्वारा अब्दुल खालिक से 9500 नगदी और सैमसंग का मोबाइल लूट लिया था लूट की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी जिसमे पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली पुलिस ने आरोपी अमरसिंग पिता बूचा भूरिया को गिरफ्तार किया और उससे सैमसंग का मोबाइल और 1000 नगदी जब्त किए, अन्य तीन आरोपी जो उसके साथी थे उनका नाम भी बताए गए जिसमे नानका, दरू और कमल तीनों की तलाश जारी है। Post navigation जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया गौरवान्वित पंचमढी में जिले के कराते खिलाडिय़ों ने मारी बाजी