कुँवर हर्षवर्धन सिंह, रानापुर नगर में आज से गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई है, जिसमें गणपति जी की प्रतिमाओं का धूमधाम से प्रवेश हुआ। भक्तों ने जोरदार आतिशबाजी और ढोल-ताशों के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। गणपति बप्पा की प्रतिमाएं अब दस दिनों तक अपने पंडालों में विराजमान रहेंगी। इस दौरान पूरे नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहेगा। गणपति जी के प्रथम आगमन पर नगर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। Post navigation किसानों की समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने निकाली रैली, भाजपा सरकार पर साधा निशाना बैठक में ब्राह्मण समाज को एकजुट कर समाज को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा