सलमान शैख़। पेटलावद मुखबीर की सूचना पर पेटलावद पुलिस ने शहर के राममोहल्ले में दबीश देकर जुआरियो को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके पास से नकदी रूपए भी जप्त किए है। पुलिस के मुताबिक मुखबीर से सूचना मिली थी कि तीन लोग राममोहल्ले में छत्री के पास जुआ खेल रहे थे। टीआई नरेंद्र वाजपेयी के मार्गदर्शन में एक टीम बनाई गई। टीम ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर दबीश दी, जिसमें विजय, सुभाष चंद्र , अशोक को जुआ खेलते रंगेहाथो पुलिस ने धरदबोचा। पुलिस ने विजय के पास से 2 हजार 500, सुभाषचंद्र के पास से 3 हजार 200 और अशोक के पास से 2 हजार 420 रूपए मिलाकर कुल 8 हजार 120 रुपये की राशि सहित ताश के पत्ते भी जप्त किए। पुलिस ने 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया। कार्यवाही में सुबेदार कमल मिंदल, प्रधान आरक्षक हितेंद्र चंद्रवंशी, मुनेंद्रसिंह, आरक्षक शैलेंद्र, सीताराम की अहम भूमिका रही। Post navigation E’XCLUSIVE: दंगाइयों ने बरसाए पत्थर, जबाव में पुलिस ने भांजी लाठी, छोड़े अश्रु गैस … यहां हुआ सड़क हादसा, ट्रैक्टर चालक फरार….