सिराज बगंडवाला, खरडूबड़ी खरडूबडी से पारा को जोडऩे वाले मार्ग पर आए दिन लूट की वारदात होती रहती है, और बदमाश इसी मार्ग पर चाहे जब राहगीरों को डरा-धमका कर लूट लेते हैं। बुधवार रात्रि करीब 12 बजे एक बाइक से साबू व राकेश जा रहे थे कि अचानक खरडूबड़ी-पारा रोड पर रात में रस्सी से बंधे चार बड़े डिब्बों को लुटेरों ने बाइक के आगे फेंक दिया और बाइक जैसे ही इन अचानक सामने आए डिब्बों से टकराए तो बाइक समेत गिरकर गंभीर घायल हो गए। इसके बाद लुटेरों ने उन्हें पकड़ा तो पीछे से तूफान सवार आ गए और जिन्हें देखकर तीन लुटेरों भाग निकले और एक लुटेरा नेवु पिता बाठिया भूरिया को उन्होंने दबोच लिया। इसके बाद लुटेरे नेवु की सभी ने जमकर धुनाई की और अपनी सूझबूझ से डायल 100 पर फोन किया और पुलिस के हवाले लुटेरे को कर दिया। इस दुर्घटना में राकेश का पैर फ्रैक्चर हो गया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों उपचार शुरू किया जबकि साबू को भी जमकर चोटे लगी है। अगर तूफान नहीं आती है तो लुटेरे इन्हें लूट लेते। पुलिस प्रशासन को चाहिए खरडूबड़ी पारा मार्ग पर रात्रि गश्त सतर्कता से करे ताकि राहगीरों को परेशानियों से रोजाना जूझना न पड़े। ) Post navigation वाहन चेकिंग में टूxटू लक्सरी बस में ले जाई जा रही 21 लाख की चांदी पुलिस ने की बरामद लोकसभा चुनाव 2019, हार्दिक पटेल बोले- युवा भाजपा से नाराज, मोदी को गुजरात भेजने का समय