सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी खरडूबडी में मांगीलाल बाबूलाल पंचाल की बोलेरो पिकअप अपने घर के बाहर खडी हुई थी, जो मंगलवार की रात्रि में करीब दो बजे के आसपास चोरों ने बड़ी चतुराई से अगले बड़ा कांच की रिबन को निकाल कर एक बदमाश अंदर जाकर दोनों फाटक के दरवाजे खोलकर पिकअप में से जैक-टामी और वीलपाना निकालकर बड़े आराम से तीन टायर निकालकर चपत हो गए। जब सुबह में वाहन मालिक ने देखा तो वाहन के तीनों पहिये गायब मिले, इसके बाद फरियादी वाहन मालिक मांगीलाल पंचाल ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली पुलिस झाबुआ में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी । ) Post navigation स्कूल में पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए ट्री गार्ड ये कैसी व्यवस्था; इतना बड़ा अस्पताल फिर भी नही है ब्लड बैंक…