झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट- ग्राम भूराडाबरा में एक कुएं में महिला का शव तैरता मिला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिक्षक गुलाबसिंह माडसाब के सेवानिवृत्ति पर ग्राम भूराडाबरा में लोगों ने समीप खेत पर रखी थी और पार्टी के बाद रात में सभी अपने-अपने घर चले गए। इस दौरान मडीबाई अपने पति तेरसिंह के साथ इस पार्टी में पहुंची थी। सुबह जब तेरसिंह की पत्नी मडीबाई घर नहीं लौटी तो वह उसे ढूंढता हुआ अपने रिश्तेदार गुलाबसिंह के घर पहुंचे और आसपास ढूंढा तो कुएं में महिला का शव तैरते मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और घटनास्थल पर प्रधान आरक्षक मनोज जोशी पहुंचे तथा लाश को कुएं से निकाला मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा कालीदेवी पहुंचाया जहां से शव का परीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया गया। मडीबाई के पति तेरसिंह ने बताया कि जब उनकी पत्नी रात में घर नहीं पहुंची तो वे समझे की गुलाबसिंह माड़साब जो रिश्तेदार है के घर ही रुक गई होगी, इसलिए वे रात में ढूंढने की कोशिश नहीं की। Post navigation जिला किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री चौहान का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया, मरीजों को बांटे फल-बिस्किट झालोद में 3 माह से मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा मुन्नाभाई को आरोग्य विभाग की टीम ने पहुँचाया सलाखो के पीछे