कुँवर हर्षवर्धन सिंह परिहार, राणापुर आगामी 22 जनवरी को आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में बुधवार शाम को राणापुर के जोबट नाके से पूरे नगर में एक विशाल वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन की पूर्व तैयारी के रूप में नगर में प्रतिदिन प्रभात फेरी और संध्या फेरी का आयोजन भी किया जा रहा है। 22 जनवरी को होने वाले मुख्य कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ अब अपने अंतिम चरण में हैं। इसी तारतम्य में आयोजित आज की इस भव्य वाहन रैली में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। Post navigation भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया अटल कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित मुनिराजों के मार्गदर्शन में गौशाला का होगा कायाकल्प; शेड के साथ बनेगा आधुनिक प्याऊ