कुँवर हर्षवर्धन सिंह परिहार, राणापुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया को अटल कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मध्यप्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अटल स्मृति समिति के संस्थापक धीरज पटेरिया द्वारा प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल स्मृति समिति द्वारा प्रदेशभर में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संगठन के ऐसे पुराने, वरिष्ठ, निष्ठावान एवं विपरीत परिस्थितियों में निरंतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने भाजपा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी कड़ी में झाबुआ जिले के राणापुर में मनोहर सेठिया को अटल कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धीरज पटेरिया ने कहा कि पार्टी की नींव मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान करना संगठन का नैतिक दायित्व है और अटल जी के विचारों को जीवंत रखने का यह एक प्रयास है। बताया गया कि पटेरिया प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं के निवास पर स्वयं पहुँचकर इस अभियान के तहत सम्मान प्रदान कर रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और गौरव की भावना उत्पन्न हो रही है। Post navigation ढोलियावाड़-बोरकुंआ मार्ग पर डंपर-बाइक की भिड़ंत, दो की मौत की खबर राणापुर में भव्य हिंदू सम्मेलन हेतु विशाल वाहन रैली निकाली