राणापुर@मयंक गोयल

राणापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सनोड़ के सचिव की आज झाबुआ में एक होटल में बिरयानी खाते-खाते मौत हो गई। जानकारी मुताबिक सनोड़ गांव के सरपंच पति और सचिव भूरसिंह किसी काम से झाबुआ आए थे। यहां वे बस स्टैंड के पीछे स्थित बिरयानी की दुकान पर पहुंचे। दोनों ने बिरयानी खाना शुरू की किया था कि इसी दौरान सचिव भूर सिंह को उल्टी हुई और उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। भूर सिंह झाबुआ जिले के गांव गवसर के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *