राणापुर से के नाहर की रिपोर्ट ॥ बुधवार रात में बोहरा बाजार में दो पक्षो में विवाद हो गया। गाली गलौज से शुरू होकर नोबत हाथापाई तक पहुँच गई। बाद में दोनों पक्षो ने क्रास रिपोर्ट दर्ज करवा दी।बुधवार को नगर पंचायत ने बोहरा बाजार में अतिक्रमण मुहीम चलाई थी।इससे वहां के रहवासी आक्रोशित थे।इसी बाजार में रहने वाले नप के कर्मचारी कांतिलाल राठौड़ को रात में इन लोगो ने गालीया दी।जब राठौड़ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो विवाद हो गया।ये लोग अतिक्रमण हटाये जाने के पीछे राठौड़ पर दोषारोपन किया था। विवाद की खबर लगते ही भारी संख्या में वहां लोग जुट गए।पुलिस ने पहुंचकर लोगो को वहां से हटाया।कांतिलाल की रिपोर्ट पर राजेश ,कमलेश,राहुल व सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज किया।दूसरे पक्ष के राहुल की रिपोर्ट पर कांतिलाल ,अकलेश,संजय व महेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया। Post navigation कलेक्टर का डंडा देखकर स्वेच्छा से हटाऐ अतिक्रमण अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर नगर परिषद पहुँचे लोग, जमकर हुई बहसबाजी