जितेन्द्र वाणी, नानपुर

नानपुर   में राठौड समाज के पगड़ी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि स्वरुप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 40 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ रक्तदान आयोजन के सदस्य प्रदीप क्षीरसागर ने बताया कि स्वर्गीय  राजेन्द्र  नारायण राठौड़ की पगड़ी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि स्वरुप रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल ब्लड बैंक शाखा बडवानी द्वारा शासन के covid 19 के नियमों का पालन करते हुए किया गया जिसमें परिवार के सदस्यों सहित 40 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें मातृशक्ति की अहम भूमिका रही कुल 14 मातृशक्ति ने रक्तदान किया तथा 26पुरुष ने रक्तदान, जिला अस्पताल बड़वानी ब्लड बैंक , साई सेवा समिति नानपुर, टीम रक्तदुत अलीराजपुर, राठौड़ प्रयास ब्लड ग्रुप, रक्तदान समिति खट्टाली तथा ब्लड डोनेशन ग्रुप जोबट का विशेष सहयोग रहा I कपिल राठौड़ ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते जिला अस्पताल में रक्त की बहुत आवश्यकता है जिससे मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे रक्तदान समिति के तरुण राठौड़ ने पगड़ी रस्म में मानव सेवार्थ के लिए आयोजन करने के लिए प्रेरित किया I स्वर्गीय राजेन्द्रजी(राजू भाई) नारायणीजी राठौड़ के भाई सुनील, राकेश और पुत्र राहुल, विक्की, त्रिलोक सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया lकार्यक्रम में आये सभी लोगो से रक्तदान एवं नेत्रदान करने का आह्वान एवं निवेदन अलिराजपुर अध्यक्ष किसनलाल राठौड़ ने किया गया रक्तदान एवं नेत्रदान को अपने समाज एवं परिवार की परंपरा जरूर बनाएंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *