झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- 8 एवं 9 अप्रैल को नेहरू स्टेडियम रतलाम में आयोजित राज्य स्तरीय गुलेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बालक-बालिकाओं ने झाबुआ जिले का नाम रोशन किया। जिला सेक्रेटरी सुकराम मुणिया एवं कोच पवन प्रजापति के मार्गदर्शन में गई टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 कांस्य पदक दिलाकर जिले को गौरवान्वित किया। उक्त जानकारी देते हुए कोच पवन प्रजापति ने कहा कि प्रतियोगिता में अंडर-16 वर्ग में दीक्षा जोशी, प्रिंस कलारा एवं प्रियेश खराड़ी ने गोल्ड, आयुषी नागर ने सिल्वर एवं स्वीटी नागर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में ताराचंद नागर, आनंद जोशी ने सिल्वर पदक प्राप्त किया। सभी पदक विजेता 20 अप्रैल को औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। Post navigation झाबुआ जिला पंचायत सहित इन दो स्थानीय निकायों को मिलेगा यह पुरुस्कार अगर आपसे कोई सिक्के लेने से करें इंकार तो करवा सकते है देशद्रोह का मुकदमा