झाबुआ Live के लिऐ ” मेघनगर से ” भूपेंद्र बरमंडलिया ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । झाबुआ जिले के मेघनगर थाने के अंतर्गत रंभापुर – मदरानी मार्ग पर ” रसोडी” गांव के निकट अब से थोडी देर पहले एक बाइक पर सवार दो लोग एक ट्रेक्टर से टकरा गये जिससे मौके पर ही दोनो बाइक सवारों की मौत हो गयी है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम ” गुल्ला वसुनिया उम्र 35 एंव मेसु गमना मेडा उम्र 50 साल है दोनो ही मेघनगर के तालाब फलिया के निवासी है । घटना के बाद ट्रेक्टर चालक मय ट्रेक्टर के फरार हो गया है । मेघनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेक्टर – चालक की तलाश शुरु कर दी है । Post navigation परवलिया में दिन दहाड़े बाइक चोरी धर्म बदलने वाले आदिवासियों को नहीं मिले आरक्षण :भाजपा