लवेश स्वर्णकार@रायपुरिया

शासन के निर्देश पर रविवार को सम्पूर्ण लॉक डॉउन का पालन समस्त व्यापारी कर रहे है ।हालांकि शनिवार रविवार 2 दिन तक बन्द होने से व्यापारियों को नुकसान भी हो रहा है, लेकिन कोरोना से बचाव के लिए रायपुरिया के व्यापारी सम्पूर्ण लॉक डाऊन का पालन कर रहे है और प्रशासन के साथ है । शासन के निर्देश के पालन में रायपुरिया पुलिस प्रशासन की टीम लगातार ग्राम में घूम रही है।वही राजस्व विभाग की और से एसडीएम एनएल गर्ग के निर्देशन में तहसीलदार जितेंद्र अलावा तथा पटवारी श्यामपालसिंह चंद्रावत ने भी रायपुरिया का निरीक्षण किया है। तहसीलदार अलावा दो पहिया वाहन से घूम कर नजर बनाए हुवे है। उन्होंने कहा है कि शासन के निदेश का हम सब को पालन करना है यदि कोई निर्देश का पालन नही करेगा तो उस पर वैधानिक कार्रवाही भी की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *