झाबुआ लाइव के लिऐ ” लोकेंद्र चाणोदिया ” live गंभीर रुप से घायल यात्री रतलाम – दाहोद के बीच चलने वाली ” मेमू” फास्ट पैसेंजर पर रतलाम के रावटी रेलवे स्टेशन पर हुडदंगीयो ने जमकर पथराव किया जिससे तीन यात्री घायल हो गये ओर ट्रेन के एक कोच के कुछ कांच भी फुट गये । इस हमले मे अशोक सिंह सिकरवार सहित दो अन्य यात्री घायल हो गये है । कुछ का बामनिया तो अशोक सिंह अपना इलाज मेघनगर करवा रहे है । इसलिए हुआ हमला —- इस मेमू मेघा कुछ असामाजिक तत्व यात्रा के दौरान शराब पी रहे थे जिस पर कुछ यात्रीयो ने आपत्ति ली । विवाद रतलाम से ट्रेन छूटते ही शुरु हो गया था मगर रावटी आते आते शराब पी रहे असामाजिक तत्व आक्रोशित हो गये ओर उतरकर उस कोच पर भारी पथराव शुरु कर दिया । फिर खुली सुरक्षा की पोल पथराव मे टूटा कांच इस घटनाक्रम से साबित हो गया कि रेल्वे अपने यात्रीयो की सुरक्षा करने मे नाकाम भी है ओर गंभीर नही है जिस रतलाम – दाहोद मेमू में यह वारदात हुई है उसमे रतलाम से बामनिया के बीच अक्सर आपराधिक घटनाक्रम ओर मारपीट की घटनाऐ होती है मगर कभी भी आरपीएफ ओर जीआरपी ने इन घटनाओ से सबक नही लिया ओर अपने सुरक्षा बल नही लगाये । आज भी इस वारदात के समय दोनो सुरक्षा एजेंसीयो का कोई भी जवान मौजूद नही था । Post navigation जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का साक्षरता शिविर जेल में हुआ आचार संहिता लगने के बाद भी सक्रिय है अवैध शराब के ब्लैकर