झाबुआ / अलीराजपुर लाइव के लिऐ फिरोज खान बबलू दाहोद जिला पत्रकार संघ का सम्मान समारोह आज दोपहर दाहोद जिले के ” रतनमहाल ( धानपुर) मे आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि गुजरात सरकार के मंत्री ” बच्चूभाई खाबड़ ” थे दाहोद सांसद जसवंत भाई , बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित ठक्कर एंव बीजेपी जिलाध्यक्ष मौजूद थे । समारोह को संबोधित करते हुए मंत्रीजी ने कहा कि ” दाहोद के पत्रकार सकारात्मक पत्रकारिता करते है ओर जिले के विकास मे ओर उनके खुद की राजनीतिक प्रगति मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है सांसद जसवंत भाई एंव राष्टीय प्रवक्ता अमित भाई ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकारिता ने इलाके के समग्र विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है । इस अवसर पर पत्रकार संघ के विनोद पटेल ने कहा कि पत्रकारो मे एकता ओर उनके सम्मान के हम सभी का एकजुट होना बेहद जरुरी है उन्होंने स्वागत भाषण देते हुऐ सम्मानित हुऐ पत्रकारो का परिचय देते हुए कहा कि लोकशाही मे पत्रकारीता आधार स्तंभ है उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ इसलिए कहा गया है कि क्योकि मीडिया जगत सभी पर निगरानी एंव उनकी कमियों की ओर से ध्यान आकर्षित करना है । कार्यक्रम का संचालन अजीत खतेडिया ने किया । इनका हुआ सम्मान — यशवंत शर्मा , श्रेणिक कोठारी , चंद्रभान सिंह भदौरिया , बलवंत पटेल , परेश चौहान , शेतल कोठारी , योगेश देसाई , गोपाल धानका , योगेश शाह , महेश डामोर , मनीष शाह , नील सोनी , निर्मल सिंह चौहान , अजीत खतेडिया । यह पत्रकारों मौजूद रहे – रतनमहाल मे आयोजित इस सम्मान समारोह में बडी संख्या में पत्रकार मौजूद थे उपस्थित पत्रकारो में महामंत्री बलवंत पटेल , शैतल कोठारी अजीत खतेडिया , महेश डामोर , योगेश देसाई , सरफराज गुडाला , योगेश शाह , दिनेश शाह , अनिल सोनी , हितेश कलाल , दिनेश वर्मा , विपुल पांचाल , उमेश साहु , सुभाष अलानी , भावेश राठौड , सचिन देसाई , प्रवीण कलाल , राजेंद्र शर्मा , नील सोनी , कृष्ण कांत कडिया , कल्पेश डामोर , दीपेश दोषी , राजदेसाई , किंचित देसाई सहित बडी संख्या में एमपी के झाबुआ – अलीराजपुर जिले के पत्रकार मौजूद थे । Post navigation अलीराजपुर के प्रभारी कलेक्टर & अपर कलेक्टर पर कारवाई पर हाइकोर्ट की रोक जाट आंदोलन के चलते झाबुआ जिले से गुजरने वाली यह गाडीया स्थगित