झाबुआ डेस्क। जिला रजक समाज लगातार 6 वर्षों से संत श्री गाडगे जयंती मनाता आरहा है। आयोजन का यह सातवां साल रहा है, जिसमें बाबा का 148वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया। 22 फरवरी को ब्राह्मण द्वारा बाबा का अभिषेक किया गया एवं 23 फरवरी को शाम को शोभायात्रा एवं भंडारा किया गया एवं भंडारे के पहले जो हमारे वरिष्ट है उनका पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। भोपाल से सयुंक्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी ओपी पाथरी गोर्धनजी धारवा एवं केवलराम मालवी सभी की अनुशंसा पर प्रदेश उपाध्यक्ष चेतना चौहान का शाल श्रीफल एवं भोपाल से आया प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ दे कर सभी ने पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया। चौहान ने कहा संयुक्त मोर्चे एवं झाबुआ रजक समाज का जिसने मेरे कार्य को सराहा और मुझे यह सम्मान देकर मेरा मान बढ़ाया में धनवाद देती हूं झाबुआ जिले रजक समाज का जिनके साथ और सहयोग से में यहाँ तक पहुंची वो साथ नही देते तो कुछ नही हो पाता वो है तो में हूँ और में आगे भी यही अपेक्षा करती हूं आपका साथ ऐसे ही बना रहे आपका आशीर्वाद एवं स्नेह सदा ऐसे ही बना रहे आप सभी इस बाबा के जन्मोत्सव में पधारे इस कार्यक्रम को सफल बनाया अपना अमूल्य समय दिया में आप सभी को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देती हूँ आभार व्यक्त करती हूँ। Post navigation महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर पीया, तीनों की मौत स्व आधारित राष्ट्र के पुनरुत्थान का संकल्प ले” भूषण भट्ट नगर में निकला पथसंचलन