रक्षित मोदी, छकतला मानव सेवा माधव सेवा के मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए रक्तवीर युवा मंडल छकलता के युवा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान किया। युवक ब्रजेश कुमार स्वेच्छिक रक्तदान के लिए संगम हॉस्पिटल बोडेली (गुजरात) पहुंचे। युवक ब्रजेश के साथ जसवंत डावर कुंडवाट,माधु तोमर बेसवानी, संतोष सस्तिया भी रक्तदान करने पहुंचे। इन सबके बीच ग्रामीण युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने वाले गोविंद भयडिया ने भी अपना अमूल्य योगदान दिया। चंद्रशेखर आजाद रक्तदान समिति ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी का आभार माना। Post navigation घर पर रहकर तप त्याग से मनाया अनन्य महोत्सव 2020, जैनाचार्य नानालालजी मसा की 100 वी जन्म जयंती जिपं अध्यक्ष चौहान ने ग्राम पंचायतों का दौरा कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मूलक कार्यों में लाइ जाए तेजी