नगर परिषद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट नगर पंचायत द्वारा पेटलावद नगर में फाग यात्रा निकाली गई। इस दौरान रंगपंचमी पर रामनगर गुलालमयी हो गया। वही पानी के टैंकरों के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से फाग यात्रा निकाली गई। फाग यात्रा नगर में गुलाल और कलर लगाकर मनाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोहर लाल भटेवरा और समस्त पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। फाग यात्रा पुराने बस स्टैंड से निकल कर शहर में घुमी। Post navigation एसडीएम ने स्वयं पहुंचकर बंद करवाई शराब की दुकान, आबकारी विभाग की उदासीनता व ठेकेदार की दबंगई से 10 मिनट में खुली दुकान तीन ग्रामीणों ने महीनों से नहीं भरा बिजली, एमपीइबी ने जब्त की बाइक-जनरेटर घरेलू सामान