अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में हिंदू-मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक हजरत सरकार नवगज बाबा रेहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक के मौके पर रात्रि 10 बजे कव्वाली का शानदार मुकाबला हुआ जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर फनकार अजीम नाजा मुंबई एवं अनवर जानी मुम्बई अपने-अपने कलाम पेश किए। अजीम नाजा ने अपने पहले दौर की कव्वाली में ख्वाजा गरीब नवाज पर कलाम पेश करते हुए ‘ये सारी दुनिया लूट रही है ये किसका सदका मेरे नबी का’ ये चांद भी बन गया है देखो खिलौना मेरे बनी का’ इस कव्वाली पर विधायक माधौसिंह डावर व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कव्वाल को नजराना पेश किया। देश के मशहूर कव्वाल अनवर जानी ने अपने अंदाज मे अपना कलाम पेश करते हुए कहा कि ‘ मै तेरा बन गया हूं यह किस्मत की बात है, तेरा दामन मिल गया है ये किस्मत की बात है’ ‘तेरे कर्म से ख्वाजा नाम चल रहा है।’ साथ ही अनवर जानी ने अगली कव्वाली में कहा कि मैं बंदा होके हूं बंदों के आगे हाथ फैलाऊ, ए मेरा मालिक मेरा दाता ए सब कुछ खुदा तू है। इस कलाम ने कव्वाली सुन रहे लोगों के दिलों को छू लिया तो जनता ने कव्वाल को झूम-झूम कर नजराना दिए। साथ ही विधायक ने इस मौके पर बंदीछोड़ वाले बाबा के मंजार पर सामुदायिक भवन बनाने के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। इस महफिल में बाहर से आए सूफी व अशफाक बाबा व विधायक माधौसिंह डावर व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, भूपेंद्र डावर, नंदू चौहान, नारायण अरोड़ा, जैना गहड़वाल, मोज देवड़ा, कपिल सोनी, उर्स कमेटी के सदस्य इशहाक मकरानी, डॉ. रियाज शेख, इनायत खान, अनवर शेख, इकबाल शेख, गनी मुहम्मद शेख समेत अलीराजपुर, आम्बुआ, जोबट, नानपुर, खट्टाली, उदयगढ़, राणापुर, कट्ठीवाड़ा, झाबुआ व दाहोद गुजरात से बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे। Post navigation हज यात्रा के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अब 6 फरवरी बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले – ” नही किया आदिवासी शब्द का इस्तेमाल