भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर

मध्यप्रदेश में बढ़ते महिला अपराध को लेकर यूथ कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सहित झाबुआ जिले के मेघनगर में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्थानीय बस स्टैंड पर पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस के थांदला विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण अहारी ने बताया कि जैतपुर विधानसभा शहडोल में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी और उनके 3 साथियों द्वारा एक युवती के साथ नशे का इंजेक्शन लगा कर सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है। मप्र की राजधानी भोपाल में एक युवती के साथ दुष्कृत्य की घटना होती है और राजधानी पुलिस द्वारा लाचार से कार्यवाही कर मामले को दाबने में लग जाती है।जोबट आदिवासी महिला विधायक कलावती भूरिया के विरुद्ध में भाजपा पूर्व विधायक नागर सिंह और किशोर शाह एवं जिला अध्यक्ष ओम सोनी द्वारा कांग्रेस की महिला विधायक कलावती भूरिया को खुलेआम मंच से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साथी बामनिया के एक महिला द्वारा महिला उत्पीड़न शिकायत के बाद भी कार्रवाई ना होना।इन तमाम घटनाओं के विरोध में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के निर्देश एवं झाबुआ जिला अध्यक्ष विजय भाबोर के तत्वाधान में द्वारा मेघनगर बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री शिवराज से चौहान का पुतला दहन किया गया।इस अवसरजिसमें थांदला विधानसभा के उपाध्यक्षअरुण ओहारी ओर खुशाल बिलवाल,बहादुर हटिला,पूर्व पार्षद कलसिंह भूरिया ,रोशन बारिया,राजा मानसिंह, अमित ललवानी, तेलियास मचार,संजू,दीपक,कालू भाई आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

पुतला दहन के वक्त पुलिस रही नदारद शहर में जन चर्चा का विषय बना

जिस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जा रहा था उस वक्त पुलिस वाले नदारद क्यों रहे? पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश क्यों नहीं की? क्या पुलिस भी पुतला फूंकने की मौन स्वीकृति थी ?ऐसी चर्चा मेघनगर शहर या पुलिस को पुतला दहन की कोई सूचना नहीं थी? यह सभी चर्चाएं चौराहों पर जमकर हो रही है। क्योंकि पुतला फूंका जा रहा था उस वक्त पुलिस वहा से नदारद थी। पुतला दहन के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर पुतले पर लात घुसा बरसाए और नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *