आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर शासकीय महाविद्यालय भाबरा (चन्द्रशेखर आजाद नगर) में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतगर्त भारत के वीर सपूत शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 116 वीं जन्म-जयंती के अवसर पर दिनांक 23, 24 जुलाई को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भोपाल में आयोजित होने वाली युवा महापंचायत के लिए प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग की गई। प्राचार्य एसएस डोडवे ने बताया कि स्क्रीनिंग समिति ने 17 युवाओं का चयन जिला स्तर हेतु किया। ये सभी युवा 18 जुलाई को जिला स्तर पर आयोजित युथ पंचायत में सहभागिता करेंगे। जिला स्तर से चयनित युवा, राज्य स्तरीय युथ महापंचायत में सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालयीन स्टाफ और स्क्रीनिंग के लिए युवा उपस्थित रहे। Post navigation सरपंच, पंच और जनपद सदस्य के नतीजे घोषित, मनाया जीत का जश्न कलेक्टर के प्रयास रंग लाए, अब नए भवन में रहकर पढ़ेगी 490 छात्राएं