रितेश गुप्ता, थांदला
विधान युवा मोर्चा स्पेशल-11 पंचायत संयोजक की एकदिवसीय कार्यशाला में प्रथम सत्र परिचय व संयोजक की भूमिका पर रहा जिसमे पूर्ण कालिक गेंदालाल बमनका जिसके पश्चात द्वितीय सत्र जिसमें जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया ने कांग्रेस मुक्त झाबुआ कर ने का युवाओं को संकल्प दिलाया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष दुबे ने माइक्रो मैनेजमेंट के गुण सिखाए। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत उपाध्याय, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश मेहता, प्रवीण सुराणा ने टिप्स दिए। वहीं विधायक कलसिंह भाबर ने संबोधित करते हुए कहा युवा वायु की तरह दिशा का रुख मोड देश हित में भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने में विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचा कर जमीनी स्तर पर कार्य करे जिसके बाद तृतीय सत्र जनजातीय अधिकार संजय भाबर द्वारा लिया गया व भोजन के पश्चात समापन हुआ जिसमें नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गइ। संचालन जिला महामंत्री संजय भाबर ने किया आभार विपुल आचार्य ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *