झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
युवा तरुणाइ डा विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी जसवन्त भाबर ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड 8, 10 और 11 में जनसम्पर्क किया। सि दौरान वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों व कांग्रेस के समर्थकों के साथ पहुंचे डॉ. विक्रांत भूरिया व कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जसवंत भाबर का वार्ड 8, 10 एवं 11 के मतदाताओं ने गुलाब की फूलमालाओं, तिलक, श्रीफल से स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने वार्डवासियों की समस्याएं जानी और कांग्रेस की परिषद को जिताने की बात करते हुए कहा कि उनकी यह समस्याएं दूर की जाएगी। डॉ. विक्रांत भूरिया के साथ पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर, वीरसिंह भूरिया, जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, चेनसिंह डामोर,अक्षय भट्ट, नारायण भट्ट, गुरुप्रसाद अरोड़ा, नगीन शाहजी, मेडम क्लेमेंसी, सोनल भाबर, पार्षद पद के कांग्रेस के उम्मीदवार भावना सचिन पंवार, वार्ड 11 के पार्षद प्रत्याशी आनंद बाबूदादा चौहान, रीना विकास रावत, राजेश डामर, हरीश पंचाल, कमलेश सोनी, श्रीमंत अरोरा, शम्मी खान, समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *