विजय मालवीय, खट्टाली

आलीराजपुर जिले के पुलिस थाना जोबट की चौकी बड़ी खट्टाली अंतर्गत ग्राम पलासदा के कवछा फलिया में पानी भरने गई युवती की एक बदमाश ने चाकू गोद कर हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी युवक ने युवती कुसुम पिता भारत उम्र 19 वर्ष के ऊपर चाकू से तीन से चार वार किये। लड़की को गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ी खट्टाली ले जाया गया। जहां से उसे आलीराजपुर रेफर कर दिया। आलीराजपुर में कुछ ही देर बाद लड़की ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि आरोपी भी उसी फलिया का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *