जीवनलाल राठौड़, सारंगी.

आचार्यश्री महाश्रमण जी का आज तारखेड़ी में मंगल प्रवेश हुआ। मध्य प्रदेश के राजकीय अतिथि तेरापंथ धर्म संघ के एकादशी अधि शास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी का झाबुआ जिले के तारखेड़ी मैं 9 जून को हुआ मंगल प्रवेश। आचार्य श्री 50,000 किलोमीटर की अहिंसा यात्रा लेकर नेपाल भूटान जैसे देश व भारत के कई राज्यों की पैदल यात्रा करते हुए मध्यप्रदेश में पधारे। जिसमें गुरुदेव को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया गया है। गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी जब बेंगलुरु में अपना चातुर्मास पूर्ण कर रहे थे। तब तेरापंथ समाज मध्य प्रदेश व मालवा सभा ने गुरुदेव को अगले चातुर्मास के लिए भीलवाड़ा राजस्थान पहुंचने से पहले मध्यप्रदेश में पधारने की विनंती की थी। पूज्य गुरुदेव उसी के चलते 9जून को तारखेड़ी में उग्र विहार कर पहुंचे।जिसमे सारंगी से युवक परिषद ओर जैन समाज के वरिष्ठजनो ने पहुच कर गुरुदेव के दर्शन किए। सारंगी नगर में आने की विनती की और सतत दुर्ग से भी आग्रह किया, गुरुदेव ने भी पधारने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *