झाबुआ लाइव के लिऐ ” बामनिया” से लोकेंद्र चाणोदिया की EXCLUSIVE रिपोर्ट ।

IMG-20160617-WA0027

थादंला थाने की खवासा चोकी के अंतर्गत आने वाले गांव नाहरपुरा एंव संगत के बीच आज एक युवक का सिर कुचला शव बरामद हुआ । युवक के शरीर पर नीली जींस है पहचान अभी नही हो पायी है । घटना की सूचना पर एसपी संजय तिवारी मय फोरेंसिक टीम के घटनास्थल पर पहुंचे ओर हालात का जायजा लिया । ओर अधिकारियो को जरुरी निर्देश दिये । शव की फोटो & वीडियोग्राफी करवाई जा रही है उसके बाद पोस्टमाट॔म करवाया जायेगा ।

 ब्लाइंड मड॔र पाइंट बना इलाका

बीते कुछ महीनो की बात करे तो इस इलाके मे ब्लाइंड मड॔र देखने को मिल रहे है शव इस इलाक़े मे मिलते है तो अज्ञात ही होते है कुछ की पहचान हो पाती है तो कुछ की नही । कुछ मामले पुलिस ने ट्रेस किये तो अधिकांश नही हो पाये । बीते महीने माही मे एक युवती का शव मिला था जिसका सुराग आज तक नही लगा है अब तक 6-7 मामले इस इलाके मे इस तरह के आने से भय का माहौल बन रहा है यह भी संभव है कि कही ओर मारकर शवों को यहां फेंका जाता हो मगर यह सब पुलिस जांच पर निर्भर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *