-शाम को टूटा हुआ यात्री प्रतीक्षालय
-और अंत में यहां से हटा यात्री प्रतीक्षालय
-और अंत में यहां से हटा यात्री प्रतीक्षालय
-सुबह लगाया गया यात्री प्रतीक्षालय
-सुबह लगाया गया यात्री प्रतीक्षालय

अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट-
जोबट विधायक माधौसिंह डावर ने विधायक निधि से ग्राम पंचायत आम्बुआ के अंतर्गत जोबट तिराहे पर यात्री-प्रतीक्षालय बुधवार की सुबह लगवाया गया। मगर बुधवार की शाम को ही यात्री प्रतीक्षालय टूटा पाया गया, यह सब कैसे हुआ जिसका पता नहीं चला सका? लेकिन एक अजीब बात देखने को मिली की यह लगाए गए फोल्डिंग यात्री प्रतीक्षालय को स्थानीय भाजपाई यहां से उठाकर ले गए। जब भाजपाईयों से यह जानना चाहा कि इस यात्री प्रतीक्षालय को यहां से क्यों हटा लिया गया, तो उनका कहना था कि एक-दो दिन में इस यात्री प्रतीक्षालय को दूसरे स्थान पर लगा दिया जाएगा। इस तरह प्रतीक्षालय सुबह लगा, शाम को टूटा और रात में हटा, समझ से परे दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *