दिनेश वर्मा, झाबुआ

 मंगलवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे चार से पांच दिन की एक दूधमुंही बच्ची को जिला मुख्यालय के यात्री प्रतिक्षालय में छोड़ कर एक युवक फरार हो गया । कुछ लीगो ने जब बच्ची को रोते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी और फिर उसे अस्पताल पंहुचाया गया। यात्री प्रतीक्षालय में मोजुद मुजीब खान एव हाजी अली ने बताया कि जब हम यात्री प्रतीक्षालय में पंहुचे तो हमे पता चला कि एक छोटी बच्ची जोर जोर से रो रही है जब तलाश की तो वहां मौजूद रमेश एव पार्वती भूरिया ने बताया कि हम यहां बैठे थे और एक युवक आया और यह कहते हुए यह बच्ची यहां छोड़कर गया कि मैं मेरी पत्नी को लेकर आता हूं और उसके बाद वापस नहो आया । और यह बच्ची लगातार रो रही है इस पर दो घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करने के बाद भी कोई नही आया तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई । और अब इस बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है । इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सक का कहना है कि बच्ची प्रिमेच्योर है और इसका जन्म चार से पांच दिन पूर्व हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *