योगेन्द्र राठौड सोंडवा सोंडवा की मतदाता सूची एक प्रत्याशी द्वारा लाई गई और उसका अवलोकन कर आलीराजपुर लाइव को उसमे हुई त्रुटि को बताया गया कि कैसे एक ही घर मे रहने वाले पति और पत्नी को अलग-अलग वार्ड मे दर्ज कर दिया गया। पति का नाम वार्ड 6 मे है तो पत्नी का वार्ड 9 मे। इस तरह साथ मे एक ही घर मे रहने वाले मां बेटो को भी अलग-अलग वार्ड मे दर्ज कर दिया गया है। मामले में तहसीलदार रमेश मसारे का कहना है की वैसे ऐसी त्रुटि होती नही है। उन्होने नाम जुड़वाने के समय अलग-अलग डाक्यूमेंट दिए होगे, इससे उनके नाम अलग-अलग वार्ड मे जुड गये होंगे। आप हमे वाट्स अप करे हम उस त्रुटि को सुधारने का प्रयास करेगे। Post navigation भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी घोषित कल दोपहर 3 बजे के बाद मिलेगे चुनाव चिन्ह; नाम वापसी के बाद स्थिति होगी स्पष्ट …