शान ठाकुर, पेटलावद अब से कुछ देर पहले पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम करडावद में रामगढ़ मार्ग पर एक खेत पर बने पशु शेड में अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिससे खेत पर पशु शेड में मौजूद पशु आग की चपेट में आ गए। घटना में 3 पशुओं की जिंदा जलने से मौत हो गई है। वही कुछ पशु मौके से भाग निकले अन्यथा वह भी आग की चपेट में आ जाते। आगजनी की घटना को लेकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुच चुकी है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आगजनी की घटना किशन पिता भेरूलाल आंजना के खेत पर होना बताया जा रहा है। Post navigation श्री राम जन्मोत्सव पर पेटलावद में हिंदू जागरण मंच द्वारा आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम नमकीन खाने के बाद अचानक बिगड़ी पेटलावद के इस परिवार की तबियत.. 7 वर्षीय बालक की मौत… 3 गंभीर