आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर आगामी पर्व मोहर्रम, दशामाता व जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में तहसीलदार जितेन्द्र सिंह तोमर की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। आगामी त्यौहार को लेकर तहसीलदार तोमर ने कहा कि आप लोग त्योहार शांतिपूर्ण और अच्छे से मनाए। थाना प्रभारी विजय देवड़ा ने नगर के गणमान्य नागरिकों अपील की कि आप सभी लोग सोशल मीडिया पर वीडियो या फ़ोटो ऐसी कोई पोस्ट डालने से बचे जिससे किसी भी धर्म विशेष की आस्था को ठेस पहुचे। पुलिस का सहयोग करे और असमाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दे। बैठक में जामा मस्जिद सदर इशाक मकरानी, इनायत खान, पार्षद नरेंद्र परमार, बोहरा समाज से मोहम्मद पारावाला, मोंटू गणावा, भंगड़सिंह मेड़ा मौजूद रहे। Post navigation घर परिवार और क्षेत्र की दशा सुधारने के लिए विराजमान हुई दशामाता एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च