मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

इन दिनों क्षेत्र में 10 दिवसीय मोहर्रम का कार्यक्रम किया जा रहा है। कस्बा आम्बुआ के दाऊदी बोहरा जमात में भी इमाम हुसैन की शहादत के गम में मातम किया जा रहा है। मस्जिद में प्रतिदिन तकरीर भी की जा रही है। इसी बीच हाशिम अली बोहरा जिस की ओर से 10 दिनों तक दावत दी जा रही है ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिक को प्रशासनिक अधिकारियों का अभिनंदन भी कराया गया।

हासिम अली हकीमुद्दीन भाई बोहरा ने बताया कि दाऊदी बोहरा जमात में 10 दिनों तक इमाम हुसैन की शहादत के गम में मोहर्रम मनाया जा रहा है। आम्बुआ दाऊदी बोहरा मस्जिद हाल में हमारे द्वारा प्रतिदिन समाज जनों तथा मेहमानों को दावत दी जा रही है। इसी कड़ी में आज हमारे द्वारा कस्बे के नवनिर्वाचित सरपंच रमेश रावत ,उपसरपंच थानसिंह भयडिया, विधानसभा युवा नेता महेंद्र सिंह रावत, एएसआई राम वचन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा, साजिद शेख, असलम मकरानी आदि का जनाब मुर्तुजा हासिम राजा के कर कमलों से शाल, श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन हुसैन नजमी तथा हासिम अली ने किया। आभार वाली मुल्ला शब्बीर भाई द्वारा माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *