https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221129-WA0043.mp4 नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ Desk सोशल मीडिया पर कल शाम से एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस आरक्षक खिलौना व्यापारी पर पुलिसिया रौब झाड़ते दिखाई दे रहे हैं, झाबुआ शहर की एक खिलौने की दुकान पर धीरेंद्र वर्मा नामक आरक्षक कुछ सामान लेने गए थे एवं आरक्षक का कोई सामान दुकान के बाहर गिर जाने पर आरक्षक ने दुकानदार को मोबाइल की लाइट जलाने का कहा एवं दुकानदार ने इनकार किया तो आरक्षक साहब पुलिसिया रौब झाड़ने लगे, कहने लगे पुलिस विभाग में हेड साहब की नौकरी करता हूं, 420 में अंदर कर दूंगा.. आरक्षक धीरेंद्र वर्मा आए दिन विवादों में रहते हैं एवं कल फिर इन्होंने दुकानदार से अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौच कर एक नए विवाद को जन्म दिया है। उक्त आरक्षक अभी पुलिस लाइन में पदस्थ है, दुकानदार की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। Post navigation बाइक की टक्कर से गंभीर घायल हुए बच्चे ने गुजरात के वड़ोदरा में तोड़ा दम, परिवार सदमें में साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा की गई प्रादेशिक पुरस्कारों की घोषणा, जिले के इस साहित्यकार को मिला प्रादेशिक पुरस्कार