झाबुआ live के लिऐ ” थादंला रोड ” से ” बुरहान जादलीवाला की रिपोर्ट । 

IMG-20151003-WA0031-1

थादंला रोड रेल्वे स्टेशन पर ” टाटा मैजिक ” सवारी गाडी वालो की मनमानी यात्रियों पर भारी पड रही है करीब 2 दर्जन से अधिक टाटा मैजिक स्टेशन के बाहर इस बेतरकीब तरीके से खडी की जाती है कि यात्रियों का स्टेशन तक पहुंचने या निकलने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । कई यात्रियों का आरोप है कि कई बार उनकी ट्रेन भी छुट जाती है क्योकि कई मामलों मे बाइक सवार यात्री स्टेशन कैंपस मे टाइम पर नही पहुंच पाते । दरअसल यह टाटा मैजिक रेल्वे परिसर मे कुछ इस तरह से खडी होती है कि स्टेशन तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है । इस संबध मे रेल्वे पुलिस के इंचार्ज प्रधान आरक्षक ” फिरोज मेव” का कहना है कि मुझे अभी ज्यादा वक्त नही हुआ है  लेकिन मै जल्दी व्यवस्था दुरुस्त कर दूंगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *