श्रीमती निर्मला मेहता।

आज दोपहर 11.30 बजे होगा अंतिम संस्कार
झाबुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अभिभाषक निर्मल मेहता की धर्मपत्नी निर्मला मेहता का अल्प बीमारी के बाद बड़ोदा के निजी चिकित्सालय में रविवार को शाम 4 बजे निधन हो गया। अंतिम यात्रा सोमवार को दोपहर 11.30 बजे उनके निवास स्थान से निकाली जाएगी। मेहता पूर्व बैक प्रबंधक एवं जैन संघ के वरिष्ठ संरक्षक अनोखीलाल मेहता की पुत्र वधु थी तथा समाजसेवी राजेन्द्र मेहता एवं अभिभाषक मनोज मेहता की भाभी और युवा अभिभाषक प्रतीक मेहता की माता थी। सरल स्वभावी, मृदुभाषी मेहता के निधन के जैसे ही समाचार प्राप्त होते ही शोक की लहर छा गई। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्मला मेहता के निधन के कारण सोमवार के जिले में होने वाले कांग्रेस के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। सांसद कांतिलाल भूरिया, कलावती भूरिया समेत जिला एवं प्रादेशिक स्तरीय कांग्रेस नेता अन्तिम यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए नमन किया है।

===============
बरमण्डलिया का निधंन

7मेघनगर। रभांपुर निवासी मागीलाल बरमंडलिया उम्र 60 वर्षीय का निधन शनिवार रात्रि मे हुआ। बरमण्डलिया अपने स्वभाव से मिलनसार एव सामाजिक धार्मिक गतिविधियो मे हिस्सा लेते थे। अंतिम संस्कार अनास नदी के तट पर बडे बेटे जयन्तीलाल ने मुखाग्नि दी। चन्दू प्रेमी, निरजंन शर्मा, जावेद खान एव पत्रकार साथियो व नगर के गणमान्य नागरिको सहित आसपास के गाॅंव के लोगों ने मोजूद रहकर मृतात्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *