पेटलावद। यह कोई सामान्य प्रतियोगिता नहीं है छात्र छात्राओं के बैद्दिक विकास के लिए उक्त प्रतियोगिता का आयोजन युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा है। मेरे दीनदयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र ,उनके जन कल्याणकारी विचार,केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर आधारित होगी। इसके लिए विद्यार्थी अभी से परीक्षा की तैयारी में जुट जाए। यह बात भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया ने कहीं। वे शारदा हायर सेकेंडरी स्कूल में भाजयुमो द्वारा मेरे दीनदयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की पुस्तकों के वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया आगामी 23 जनवरी को पूरे प्रदेश में एक साथ यह प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें सर्वश्रेष्ठ विजेता विद्यार्थी को पुरस्कृत किया जाएगा। समस्त प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर मंडल महामंत्री राहुल शुक्ला,उपाध्यक्ष गजेंद्र नागर,राजेश पालीवाल, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष करण बाबा व्यास,युवा मोर्चा महामंत्री सुरज सिंह पंवार, उपाध्यक्ष हरदेव परमार, रचित गादिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *