झाबुआ live के लिऐ मेघनगर से ” भूपेंद्र बरमडंलिया “ यहां से की बदमाशो ने सेंधमारी इस तरह खंगाली गयी अलमारी जांच करने पहुंचे अधिकारी झाबुआ जिले के मेघनगर मे झाबुआ रोड स्थित अनोखीलाल प्रजापति के मकान मे पहले सेंधमारी कर घुसे एक दर्जन सें अधिक बदमाशो नें गृह मालिक अनोखीलाल के जागने पर कट्टा अदा दिया ओर उनकी पत्नी मंजूबाई को तलवार अदा दी ओर फिर आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया । बदमाशो की संख्या एक दर्जन से अधिक बताई गयी है इस वारदात के वक्त घर के तीन अन्य सदस्य दूसरे कमरे मे सो रहे थे । यह घटना साढे 3 बजे से 4 बजे के बीच अंजाम दी गयी है जो जेवरात गये है उनमे सोने चांदी के जेवरात है जो करीब साढे 4 लाख रुपये मूल्य के है परिवार की बेटी राखी मनाने आई थी उसके भी जेवरात चले गये है साथ ही बदमाश 45 हजार नगद भी ले गये है । अनोखीलाल की पत्नी को तलवार से हल्की खरोंचे आई है । घटना पर एसपी यह बोले — हमने गंभीरता से इस घटना को लिया है अभी पीडित परिवार के बयान लिऐ जा रहे है उसके बाद सघन जांच पुलिस करेगी । इस तरह की वारदात ना होने पाये इसके लिऐ पुलिस गश्त बढाई जायेगी । Post navigation थादंला नगर परिषद सभाकक्ष मे हंगामा , चली कुर्सी कुरैशी भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष मनोनित