लोहित झामर, मेघनगर मेघनगर-फुरतालाब मार्ग पर मंगलवार को टवेरा वाहन और पल्सर मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 45 Z 7017 और टवेरा वाहन क्रमांक GJ 17 BA 8063 की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। दुर्घटना के समय टवेरा वाहन में कोई सवारी मौजूद नहीं थी। हादसे की सूचना मिलते ही मेघनगर थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक बाइक सवार को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान एवं हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आने की संभावना है। Post navigation सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर में विकास कार्यों का शुभारंभ मेघनगर में 6 अक्टूबर से तीन दिवसीय हनुमान कथा एवं दिव्य दरबार